देश की खबरें | वरवर राव के परिवार ने मानवाधिकार आयोग में लगाई गुहार, उनके स्वास्थ्य की जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एल्गार परिषद मामले में आरोपी कवि वरवर राव के परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में याचिका दायर कर जेल अधिकारियों और मुंबई के नानावती अस्पताल को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है कि वह उन्हें कोविड-19 से संक्रमित राव के स्वास्थ्य की ‘‘पारदर्शी’’ ताजा जानकारी मुहैया कराए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 25 जुलाई एल्गार परिषद मामले में आरोपी कवि वरवर राव के परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में याचिका दायर कर जेल अधिकारियों और मुंबई के नानावती अस्पताल को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है कि वह उन्हें कोविड-19 से संक्रमित राव के स्वास्थ्य की ‘‘पारदर्शी’’ ताजा जानकारी मुहैया कराए।

एनएचआरसी में शुक्रवार को दायर याचिका में कहा गया है कि नानावती अस्तपाल ने राव की स्थिति और उनके उपचार के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण परिवार को एनएचआरसी के पास जाना पड़ा।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोलकाता में आज लॉकडाउन लागू, राज्य में 53,973 लोग महामारी से संक्रमित.

राव के परिवार ने कहा, ‘‘आज, हम आपको यह पत्र लिखने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि नानावती अस्तपाल ने हमें उनकी (राव) स्थिति और उनके उपचार के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि जब राव को तालोजा जेल से सेंट जॉर्ज अस्पताल और फिर नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब से उनके परिवार को केवल यह आधिकारिक जानकारी मुहैया कराई गई कि राव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने UP सरकार पर साधा निशाना, कहा- योगी सरकार ने 'नो टेस्ट नो कोरोना' का मंत्र अपना रखा है.

राव के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने से इनकार करना एनएचआरसी के 13 जुलाई के आदेश का सीधा उल्लंघन है। इस आदेश में एनएचआरसी ने जेल प्राधिकारियों को विशेष रूप से आदेश दिया था कि राव को हर प्रकार की चिकित्सकीय सहायता दी जाए और उनके परिवार के सदस्यों को इस बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई जाए।

परिवार ने अनुरोध किया है कि राव के स्वास्थ्य के बारे में उसे हर छह घंटे में ताजा आधिकारिक जानकारी मुहैया कराई जाए।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद से राव (80) का 16 जुलाई से उपचार चल रहा है।

राव पिछले करीब 22 महीने से सलाखों के पीछे हैं और उन्होंने कोविड-19 संबंधी हालात एवं चिकित्सकीय आधार पर जमानत के लिए विशेष एनआईए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\