देश की खबरें | वरवर राव 14 दिसंबर तक अस्पताल में ही रहेंगे : अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादियों के बीच कथित जुड़ाव के मामले में गिरफ्तार कवि-कार्यकर्ता वरवर राव की हालत कुछ ठीक हुई है लेकिन वह 14 दिसंबर तक निजी अस्पताल में ही रहेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादियों के बीच कथित जुड़ाव के मामले में गिरफ्तार कवि-कार्यकर्ता वरवर राव की हालत कुछ ठीक हुई है लेकिन वह 14 दिसंबर तक निजी अस्पताल में ही रहेंगे।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने नानावती अस्पताल द्वारा सौंपी गयी एक चिकित्सा रिपोर्ट पर गौर किया। इसी अस्पताल में राव को 18 नवंबर को भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मोदी सरकार के साथ बैठक में किसान नेताओं ने कहा-संसद का विशेष सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.

अदालत ने कहा, ‘‘हालत कुछ बेहतर हुई है । राव 14 दिसंबर तक वहीं भर्ती रहेंगे।’’

उच्च न्यायालय चिकित्सा आधार पर राव को जमानत देने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर 14 दिसंबर को सुनवाई करेगा। राव की पत्नी हेमलता ने भी एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने राव को उपचार के लिए जेल से अस्पताल भेजने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | Karnataka: आत्महत्या करने वाले किसान डरपोक हैं- कोराव बीसी पाटिल, कृषि मंत्री.

उच्च न्यायालय ने 18 नवंबर को कहा था कि राव 81 साल के हैं और पहले से कुछ रोगों से ग्रस्त हैं। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें उपचार की जरूरत है।

अदालत की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र सरकार 18 नवंबर को राव को नवी मुंबई में तलोजा जेल से नानावती अस्पताल भेजने तथा उनके इलाज का खर्च भी उठाने पर सहमत हो गयी थी।

उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि याचिकाकर्ताओं के साथ, मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकीलों को चिकित्सा रिपोर्ट को देखना चाहिए। अदालत अब मामले पर 14 दिसंबर को सुनवाई करेगी।

राव 16 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें नानावती अस्पताल भेजा गया था। उन्हें 30 जुलाई को छुट्टी दे दी गयी और वापस जेल भेज दिया गया।

पुणे में 31 दिसंबर 2017 को एल्गार परिषद के सम्मेलन के बाद माओवादियों से जुड़ाव के आरोप में राव तथा वामपंथी रूझान वाले कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट