देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत विभिन्न हस्तियों ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न हस्तियों ने रविवार को महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न हस्तियों ने रविवार को महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तीनों नेताओं ने गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर एक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "गांधीजी ने पूरी मानवता को उसकी वास्तविक क्षमता दिखाई और यह सिद्ध किया कि करुणा में अपार शक्ति होती है। आइए हम फिर से सत्य और अहिंसा के उनके दिखाए मार्ग पर चलने, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने और देश एवं दुनिया के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें।"

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया मुश्किलों के दौर से गुजर रही है तो ‘बापू’ पूरी मानवता के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में धनखड़ ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आधुनिक भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली विभूतियों में से एक महात्मा गांधी, आज भी आहत मानवता के लिए नैतिकता का प्रामाणिक मानदंड और उम्मीद की किरण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस बार गांधी जयंती विशेष है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम बापू के आदर्शों का हमेशा पालन करें। मैं आप सभी से यह आग्रह भी करता हूं कि खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदें और गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।’’

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ''सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बापू का जीवन व उनके आदर्श सदैव भारत और विश्व को शांति व सद्भाव की राह दिखाएंगे। समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को ‘‘हथियाना’’ आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है।

राहुल ने कर्नाटक में एक खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में असमानता, विभाजन और कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के महान सपूत को याद करते हैं तथा उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे इस स्मरण ने इस बात को और मर्मस्पर्शी बना दिया है कि हम भारत जोड़ो यात्रा के 25वें दिन में यात्रा पर हैं, ऐसी पदयात्रा जिसमें हम उनके अहिंसा, एकजुटता, समानता और न्याय के पथ पर चल रहे हैं।’’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा कि गांधीजी के आदर्श और महान मूल्य लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

खान ने ट्वीट किया, "गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रणाम। उनके आदर्शों और महान मूल्य इसी तरह हमारा मार्गदर्शन करते रहें।"

विजयन ने कहा "आइए हम गांधी के सहिष्णुता और भाईचारे के संदेश को बनाए रखने और देश की एकता को चुनौती देने की कोशिश कर रही सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लें। आइए उस दिन के लिए प्रयास करें जब समानता और न्याय सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हो। सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं।"

कर्नाटक में, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने गांधी को श्रद्धांजलि दी।

गहलोत ने राजभवन में गांधी को श्रद्धांजलि दी, जबकि बोम्मई ने विधान सौध में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगाने और उन्हें महात्मा गांधी के दृष्टिकोण के अनुसार आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने रायपुर में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'गांधी, युवा और नए भारत की चुनौतियां' नामक एक समारोह में यह बात कही।

उन्होंने कहा, "गांधी जी के मन में श्रम के प्रति बहुत सम्मान था। उन्होंने किसानों, बुनकरों, श्रमिकों आदि की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए काम किया।"

तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई के एग्मोर में सरकारी संग्रहालय में गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा: "गांधी की जयंती पर, आइए हम सभी संकल्प लें कि हमारे बीच समानता और भाईचारा कायम रहे और नफरत फैलाने वाली शक्तियों के लिए कोई जगह नहीं हो।"

असम में, राज्यपाल जगदीश मुखी ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, "गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, मैं आज हाफलोंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करना अपना सौभाग्य मानता हूं। बापूजी के मूल्य और नैतिकता न केवल एक प्रेरणा हैं बल्कि हमारे समाज के लिए एक मार्गदर्शक भी हैं।"

वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने ट्वीट किया, "महामानव महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का दर्शन हमें हमेशा बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है।"

महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\