देश की खबरें | तलोजा जेल से वरवर राव को निजी अस्पताल भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी कवि-कार्यकर्ता वरवर राव को बंबई उच्च न्यायाल के आदेश के बाद रायगढ़ जिले की तलोजा जेल से मुंबई के नानावती अस्पताल में भेजा गया है। बृहस्पतिवार को जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 नवंबर एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी कवि-कार्यकर्ता वरवर राव को बंबई उच्च न्यायाल के आदेश के बाद रायगढ़ जिले की तलोजा जेल से मुंबई के नानावती अस्पताल में भेजा गया है। बृहस्पतिवार को जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राव को बुधवार देर रात निजी अस्पताल में भेजा गया।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा, कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, GDP दर में सबसे पीछे: 19 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्राधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे 80 वर्षीय कवि को जेल से 15 दिन के लिए नानावती अस्पताल में भेजें। अदालत ने अपनी टिप्पणी में राव को 'करीब-करीब मृत्युशय्या पर पड़ा हुआ’ बताया था।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति माधव जामदार वाली एक पीठ ने कहा, ‘‘ उन्हें इलाज की जरूरत है। क्या राज्य कह सकता है कि नहीं, हम उनका इलाज तलोजा जेल में करेंगे? हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि उन्हें दो सप्ताह के लिए नानावती अस्पताल भेजा जाए। हम फिर दो सप्ताह बाद देखेंगे।’’

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

उन्होंने कहा कि बिना अदालत को सूचित किए हुए राव को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाए और उनके परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत दी जाए।

पीठ ने यह भी कहा कि राज्य राव के इलाज का खर्च उठाएगा। अगली सुनवाई तीन दिसंबर को है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\