एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोंडा के दो गांवों में दीपावाली पर होगा वनटांगिया महोत्सव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो पॉवर्टी’ परिकल्पना के तहत गोंडा जिला प्रशासन ‘वनटांगिया महोत्सव 2.0’ के रूप में महेशपुर और रामगढ़ गांवों के वनटांगिया समुदाय के परिवारों को दीपावाली का खास तोहफा देगा।

देश की खबरें | गोंडा के दो गांवों में दीपावाली पर होगा वनटांगिया महोत्सव

गोंडा (उप्र), 23 अक्टूबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो पॉवर्टी’ परिकल्पना के तहत गोंडा जिला प्रशासन ‘वनटांगिया महोत्सव 2.0’ के रूप में महेशपुर और रामगढ़ गांवों के वनटांगिया समुदाय के परिवारों को दीपावाली का खास तोहफा देगा।

आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य वनटांगिया समुदाय के लोगों को न केवल त्योहार की खुशियां बांटना है, बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास करना है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को बताया कि वनटांगिया महोत्सव के तहत तरबगंज तहसील के महेशपुर और रामगढ़ गांव के सभी वनटांगिया परिवारों को रोजमर्रा में काम आने वाली चीजें, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपहार के रूप में दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 24 और 25 अक्टूबर को गांव में विशेष स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है।

शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आंखों की जांच सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘वनटांगिया महोत्सव की शुरुआत मैंने पिछले वर्ष 2023 में की थी। इस वर्ष भी हम इसे मुख्यमंत्री की ‘जीरो पॉवर्टी’ परिकल्पना के तहत आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य वनटांगिया परिवारों को केवल उपहार देना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से जोड़ना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें और दीपावली को सम्मान तथा खुशी के साथ मना सकें।’’

उन्होंने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नवाबगंज को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि महोत्सव की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हों और इसका लाभ गांव के हर निवासी को मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).