वंदे भारत मिशन : ब्रिटेन में फंसे 331 भारतीय हैदराबाद पहुंचे
हवाईअड्डा के सूत्रों ने कहा कि बोइंग 773 विमान तड़के दो बज कर 21 मिनट पर पहुंचा।
हैदराबाद, 12 मई वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान के तहत, एअर इंडिया का एक विमान ब्रिटेन में फंसे 331 लोगों को लेकर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचा।
हवाईअड्डा के सूत्रों ने कहा कि बोइंग 773 विमान तड़के दो बज कर 21 मिनट पर पहुंचा।
बाद में, वही विमान दिल्ली होते 87 यात्रियों को लेकर अमेरिका गया।
यात्रियों को मुख्य यात्री टर्मिनल के पूरी तरह स्वच्छ एवं रोगमुक्त अंतरराष्ट्रीय आगमन स्थल से ले जाया गया।
हवाईअड्डा अधिकारियों ने आगमन प्रस्थान को पूरी तरह स्वच्छ एवं रोगमुक्त किया था।
सभी यात्री और विमान के चालक दल के सदस्यों को 20-25 लोगों के जत्थे में लाया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आप्रवासन औपचारिकताएं पूरी करने से पहले एयरोब्रिज निकास पर लगे थर्मल कैमरा के जरिए प्रत्येक यात्री और चालक दल के प्रत्येक सदस्यों की जांच की गई।
यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के बाद, सुरक्षात्मक उपकरण पहने सीआईएसएफ कर्मी यात्रियों के समूह को आप्रवासन काउंटर तक ले गए।
यहां आगमन के बाद यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर पृथक वास के लिए ले जाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

