देश की खबरें | राजस्थान में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ पांच जून से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार पांच जून से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ चलाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
जयपुर, एक जून राजस्थान सरकार पांच जून से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ चलाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
शर्मा ने कहा राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जल संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “इसके लिए हमारी सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार पांच से 20 जून तक प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान चलाएगी।
शर्मा ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरुद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस तथा गंगा दशहरा एक ही दिन पांच जून को है।
उन्होंने कहा, “हम इस दिन हमारे अभियान की शुरूआत करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को हमारी परम्परा और संस्कृति से जोड़ते हुए वंदे गंगा कलश यात्रा तथा जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

