एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वल्ली, डुप्लेसी के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए से ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यासीन वल्ली और जीन डु प्लेसी के नाबाद अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले ‘अनधिकृत’ टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन भारत ए को ड्रॉ पर रोका ।

खेल की खबरें | वल्ली, डुप्लेसी के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए से ड्रॉ खेला

पोशेफ्स्ट्रूम, 14 दिसंबर यासीन वल्ली और जीन डु प्लेसी के नाबाद अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले ‘अनधिकृत’ टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन भारत ए को ड्रॉ पर रोका ।

दक्षिण अफ्रीका ए ने दूसरी पारी में 42 ओवर में दो विकेट पर 152 रन बनाये जिसके बाद दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जताई ।

इससे पहले भारत ए टीम पहली पारी में 417 रन पर आउट हुई ।

मेजबान टीम ने 12वें ओवर में दो विकेट 48 रन पर गंवा दिये थे । सलामी बल्लेबाज कैमरन डीन एस और तीसरे नंबर पर उतरे रूबिन हरमन सस्ते में आउट हो गए । इसके बाद वल्ली ने 137 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 72 और डु प्लेसी ने 82 गेंद में पांच चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाये ।

उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों को आसानी से खेला खासतौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को जिन्होंने पहली पारी में हैट्रिक समेत पांच विकेट लिये थे ।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 377 रन से आगे खेलना शुरू किया जब शार्दुल ठाकुर 70 रन पर खेल रहे थे ।

वह अपने स्कोर में छह रन ही जोड़ सके और तेज गेंदबाज इवान जोंस की गेंद पर वल्ली को कैच दे बैठे । सौरभ कुमार ने 22 रन बनाये और भारत को 400 रन के पार ले गए ।

दक्षिण अफ्रीका के लिये जोंस ने चार विकेट लिये जबकि तेज गेंदबाज सिया प्लाजी ने तीन विकेट चटकाये ।

दूसरा अनधिकृत टेस्ट 26 दिसंबर से बेनोनी में शुरू होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).