देश की खबरें | वैष्णवी हगवणे आत्महत्या: सरकारी समिति ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल अधिकार तथा कल्याण समिति ने कहा है कि वैष्णवी हगवणे की मौत को घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला माना जाना चाहिए। समिति ने यह भी कहा कि वह परिवार में जबरन वसूली और दुर्व्यवहार का शिकार थी।

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल अधिकार तथा कल्याण समिति ने कहा है कि वैष्णवी हगवणे की मौत को घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला माना जाना चाहिए। समिति ने यह भी कहा कि वह परिवार में जबरन वसूली और दुर्व्यवहार का शिकार थी।

समिति ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित करने की भी सिफारिश की, जिनका नाम इस मामले में सामने आया था।

वैष्णवी हगवणे (26) ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ के बावधन इलाके में अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।

उसके बाद मृतका के माता-पिता ने कहा था कि हगवणे को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और उसे यातनाएं दी जा रही थीं।

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिला था, जिसके परिणामस्वरूप उसके पति, ससुर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता (जिन्हें बाद में पार्टी से निकाल दिया गया) और अन्य को गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को पेश विस्तृत रिपोर्ट में भाजपा विधायक मोनिका राजले की अध्यक्षता वाली महिला एवं बाल अधिकार तथा कल्याण समिति ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जलिंदर सुपेकर को निलंबित करने की सिफारिश की जो कथित तौर पर हगवणे परिवार के करीबी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपेकर ने मामले को लेकर जारी पुलिस जांच को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हगवणे परिवार ने पीड़िता के माता-पिता से दहेज के रूप में वाहन, सोना, चांदी के बर्तन और नकदी लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी