देश की खबरें | वैष्णव ने साझा मानकों, एआई के नैतिकतापूर्ण उपयोग की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त निधि, साझा मानकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिकतापूर्ण उपयोग के लिए स्पष्ट नियमों की वकालत की।

मुंबई, दो मई सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त निधि, साझा मानकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिकतापूर्ण उपयोग के लिए स्पष्ट नियमों की वकालत की।

यहां ‘विश्व श्रव्य, दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) में वैश्विक मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग और रचनाकारों के बीच गठजोड़ अपरिहार्य हो गया है क्योंकि स्थानीय कहानियों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि वैश्विक मीडिया संवाद रचनात्मकता, संस्कृति और सहयोग पर आधारित है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और कई देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित संवाद को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा, ‘‘एक सरकार के रूप में, हमें सभी को अपनी कहानी दुनिया के सामने दिखाने का उचित अवसर प्रदान करना चाहिए। हमें स्थानीय सामग्री के प्रचार को प्रोत्साहित करना चाहिए और अन्य चीजों के अलावा बौद्धिक संपदा (आईपी) ढांचे को लागू करना चाहिए।’’

वैष्णव ने यह भी कहा कि सरकारों को ऐसी नीतियों का समर्थन करना चाहिए जो सभी सांस्कृतिक रूपों को संरक्षित करती हैं और बढ़ावा देती हैं क्योंकि वे सीमाओं के पार लोगों को जोड़ती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब स्थानीय कहानियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लोगों से लोगों और देशों के बीच आदान-प्रदान के वातावरण का निर्माण करना है।’’

वैष्णव ने कहा, ‘‘इसलिए, सरकार, उद्योग और रचनाकारों के साथ गठजोड़ अपरिहार्य हो गया है। व्यावहारिक कदमों में लाइसेंस और प्रतिभाओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सह-निर्माण संधियां शामिल हैं। हमें नई तकनीक के लिए संयुक्त निधि, साझा मानकों और नैतिकतापूर्ण एआई के लिए स्पष्ट नियमों की आवश्यकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\