खेल की खबरें | मन्नत महिला एशिया पैसीफिक गोल्फ में शीर्ष 10 में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की मन्नत बरार ने महिला एमेच्योर एशिया पैसीफिक गोल्फ टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को यहां चार अंडर 67 के स्कोर से टूर्नामेंट के किसी दौर में किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी की।
डा नैंग (वियतनाम), छह मार्च भारत की मन्नत बरार ने महिला एमेच्योर एशिया पैसीफिक गोल्फ टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को यहां चार अंडर 67 के स्कोर से टूर्नामेंट के किसी दौर में किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी की।
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे छह भारतीयों के बीच मन्नत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर है।
मन्नत शीर्ष पर चल रही सियो जिन पार्क (64) से तीन शॉट पीछे हैं। चार खिलाड़ी छह अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
मन्नत के अलावा वियतनाम की आन ली चुक, न्यूजीलैंड की युनसियो चोई और चीनी ताइपे की जेई एन लिन भी संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सानवी सोमू (एक ओवर 72) संयुक्त 42वें जबकि पदार्पण कर रहीं गुंतास कौर संधू (73) दो ओवर के स्कोर से संयुक्त 48वें पायदान पर हैं।
हीना कांग और पदार्पण कर रही जारा आनंद संयुक्त 76वें स्थान पर हैं। दोनों ने पांच ओवर 76 का स्कोर बनाया।
पदार्पण कर रहीं एक अन्य भारतीय कशिका मिश्रा (78) संयुक्त रूप से 83वें स्थान पर हैं।
मन्नत का चार अंडर 67 किसी भी महिला एमेच्योर एशिया पैसीफिक गोल्फ टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी है। इससे पहले 2021 में यूएई के अबु धाबी गोल्फ क्लब के दूसरे दौर में अनिका वर्मा ने भी चार अंडर 68 का स्कोर बनाया था। अनिका ने संयुक्त नौवां स्थान हासिल किया था जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

