खेल की खबरें | वैभव के पांच विकेट से हिमाचल ने ओडिशा की पारी को 191 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाये जिससे हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को यहां ओडिशा की पहली पारी को 191 रन पर समेट दिया।

नादौन, 10 जनवरी हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाये जिससे हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को यहां ओडिशा की पहली पारी को 191 रन पर समेट दिया।

वैभव ने 14 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्हें टीम के अन्य तेज गेंदबाजों ऋषि धवन (44 रन पर दो विकेट) और कुमार अभिनय (39 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला।

दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने दो विकेट पर 91 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। स्टंप्स के समय प्रशांत चोपड़ा 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

पच्चीस साल के वैभव ने पारी के नौवें ओवर में सलामी बल्लेबाज अनुराग सारंगी (छह रन) को चलाता करने के बाद 16वें ओवर में अंश राठी (तीन रन) की पारी को खत्म किया।

सलामी बल्लेबाज शांतनु मिश्रा (52 रन) ने एक छोर संभाले रखा था लेकिन दूसरी ओर से लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। वह टीम के 160 रन के स्कोर पर आउट होने वाले आठवें बल्लेबाज थे। उनके पवेलियन जाने के बाद टीम ने बाकी के दोनों विकेट जल्दी गंवा दिये।

ग्रुप के अन्य मैचों में कल्याणी में बड़ौदा के ज्योत्सनिल सिंह (85) और प्रियांशु मौलिया (50) की अर्धशतकीय पारियों पर बंगाल के गेंदबाज मुकेश कुमार (50 रन पर तीन विकेट) और आकाश दीप (67 रन पर चार विकेट) भारी पड़े। दिन का खेल खत्म होते समय बड़ौदा का स्कोर सात विकेट पर 222 रन था।

रोहतक में नगालैंड की टीम हरियाणा के खिलाफ 37 ओवर में 83 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी।

लखनऊ में उत्तराखंड ने अब तक 21 ओवर के खेल में 29 रन पर उत्तर प्रदेश के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपना दबदबा बनाया है। टीम के लिए दीपक धापोला ने 10 रन देकर दो विकेट लिये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी