देश की खबरें | कोविन ऐप में तकनीकी गड़बड़ियों के बावजूद हरियाणा में टीकाकरण सुचारू रूप से चलता रहा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोविन ऐप में कुछ मामूली तकनीकी गड़बड़ियां आयी थीं लेकिन इससे पिछले दो दिनों में कोविड-19 टीकाकारण अभियान में कोई बाधा नही आयी और यह सुचारू रूप से चलता रहा । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

चंडीगढ़, 19 जनवरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोविन ऐप में कुछ मामूली तकनीकी गड़बड़ियां आयी थीं लेकिन इससे पिछले दो दिनों में कोविड-19 टीकाकारण अभियान में कोई बाधा नही आयी और यह सुचारू रूप से चलता रहा । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों से ‘‘कुछ मामूली गड़बड़ियां’’ सामने आयीं लेकिन उसने टीकाकरण अभियान को प्रभावित नहीं किया।

कोविन कोविड-19 टीका की आपूर्ति और टीका लगाने पर निगरानी संबंधी एक ऑनलाइन मंच है।

अधिकारी ने कहा कि ऐप में गड़बड़ियों की स्थिति में या किन्हीं अन्य मुद्दों की स्थिति में 24 घंटे के अंदर डाटा अपलोड कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ रहे हैं । ’’

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा में 11,457 को कोविड-19 का टीका लगाया गया जबकि लक्ष्य 18807 लोगों का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका