देश की खबरें | ओडिशा में कोविशील्ड खुराकों की 'कमी' के कारण 11 जिलों में टीकाकरण अभियान रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने कोविशील्ड खुराकों की ''भारी किल्लत'' के चलते बुधवार को 11 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 30 जून ओडिशा सरकार ने कोविशील्ड खुराकों की ''भारी किल्लत'' के चलते बुधवार को 11 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अंगुल, बालांगीर, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजाम, झारसुगुड़ा, केन्द्रपाड़ा, कोरापुट और सोनपुर में दिन में टीकाकरण की कवायद अस्थायी रूप से रोक दी गई।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों से कोविड ​​-19 की संभावित तीसरी लहर से पहले टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा था, जिसके बाद अधिकारी 21 जून से हर दिन 3 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को टीकों की खुराक दे रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को केवल 1.18 लाख खुराकें प्रदान कीं।

भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र में लोगों को कोवैक्सीन की खुराक दी जा रही है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविशील्ड वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ''मंगलवार को, केंद्रपाड़ा और बालासोर में टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया । आज, अधिकारियों ने खुराक की भारी कमी के कारण 11 जिलों में टीकाकरण कार्यक्रम रोक दिया है। राज्य के पास आज सुबह तक कोविशिल्ड की 38,380 शीशियों का भंडार था और अगला आवंटन 2 जुलाई को होने की संभावना है।''

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने हाल ही में केंद्र से जून में टीकाकरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कम से कम 6 लाख खुराक आवंटित करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में अब तक कुल 1.18 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

ओडिशा में बुधवार को संक्रमण के 3,3 71 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,09,800 हो गई। इसके अलावा कम से कम 48 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 4,018 तक पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका