देश की खबरें | वी. डी. सतीशन ने केरल सरकार पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने राज्य सरकार पर कोविड-19 के नए उपस्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

मलप्पुरम (केरल), 18 दिसंबर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने राज्य सरकार पर कोविड-19 के नए उपस्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

सतीशन ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भले ही देश में कोविड के 89 फीसदी मामले इसी राज्य में हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे लेकर क्या कार्रवाई की है, उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड के 1,800 से अधिक मामलों में से 1,600 से अधिक मामले केरल में सामने आए हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा,‘‘ केरल में रविवार को चार लोगों की मौत हुई तथा 111 नए मामले सामने आए।’’

सतीशन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार निष्क्रिय है और वह संभवत: नव केरल सदा कार्यक्रम के समापन की प्रतीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले कि लोग वायरस को लेकर भयभीत हों, सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि राज्य में मिला कोविड-19 का नया उपस्वरूप ‘जेएन.1’ चिंता का कारण नहीं है।

उनका बयान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) की नियमित निगरानी गतिविधि के तहत नया मामला मिला है।

नए उपस्वरूप के बारे में मीडिया से बात करते हुए, जॉर्ज ने कहा कि यह कुछ महीने पहले उन भारतीय यात्रियों में मिला था, जिनकी सिंगापुर हवाई अड्डे पर जांच की गई थी।

उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह हाल ही में केरल में जीनोम अनुक्रमण के माध्यम से पहचाना गया एक उप-स्वरूप है।

मंत्री ने विशेष रूप से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\