खेल की खबरें | रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को हराया, खिताब के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोनाल्डो ने साथ ही सुनिश्चित किया कि टीम को मौजूदा सत्र में तीसरी बार लाजियो के खिलाफ हार का सामना नहीं करना पड़ा।
रोनाल्डो ने साथ ही सुनिश्चित किया कि टीम को मौजूदा सत्र में तीसरी बार लाजियो के खिलाफ हार का सामना नहीं करना पड़ा।
अब जब चार दौर का खेल बाकी है तब यूवेंटस ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान पर आठ अंक की बढ़त बना ली है जबकि अटलांटा से नौ और लाजियो से 11 अंक आगे है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस का असर, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टला.
यूवेंटस ने इसके साथ ही दिसंबर में सिरी ए और इंटैलियन सुपर कप में लाजियो के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर लिया।
रोनाल्डो ने वीएआर से हैंडबॉल का पता चलने पर मिली पेनल्टी को गोल में बदला और फिर पाउलो डाइबाला के पास को गोल में बदला।
यह भी पढ़े | लंबे ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों को सावधान रहना होगा: इरफान पठान.
काइरो इमोबाइल ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर लाजियो की ओर से एकमात्र गोल दागा।
रोनाल्डो और इमोबाइल 30 गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं।
इसके साथ ही रोनाल्डो प्रीमियर लीग, स्पेनिश ला लीगा और सिरी ए में कम से कम 50 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने इटली में 51, प्रीमियर लीग में 84 और ला लीगा में 311 गोल दागे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)