जरुरी जानकारी | उत्तराखंड ने केंद्र से 262 करोड रूपये की कैंपा योजना को मंजूरी देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को केंद्र से 262 करोड़ रूपये की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) योजना को मंजूरी देने तथा वन्यजीव बचाव केन्द्र को वानिकी गतिविधियों में शामिल करने का आग्रह किया।

देहरादून, 22 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को केंद्र से 262 करोड़ रूपये की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) योजना को मंजूरी देने तथा वन्यजीव बचाव केन्द्र को वानिकी गतिविधियों में शामिल करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री रावत ने यह आग्रह केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान किया।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लाखों की संख्या में उत्तराखंड वापस लौटे लोगों के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित अनेक कदम उठाए गये हैं और कैम्पा में भी 10 हजार लागों को रोजगार देने की योजना बनाई गई है।

पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में उत्तराखण्ड की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य में मानव- वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भी कैम्पा के तहत 2020-21 के लिए 262.49 करोड रूपये की अतिरिक्त धनराशि का प्रस्ताव वन मंत्रालय को भेजा गया है।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव की स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

रावत ने जावडेकर को बताया कि उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों विशेष तौर पर बंदर, सूअर और नील गाय खेती को नुकसान पहुंचाते हैं जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों पर तेंदुए के हमले की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वन्यजीव बचाव केन्द्र स्थापित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने इन सेंटरों को वानिकी गतिविधियों के रूप में शामिल करने का भी केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया जिस पर उन्होंने अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दी।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान