देश की खबरें | उत्तराखंड: पौड़ी में कार खाई में गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के रिखणीखाल प्रखंड में रविवार को एक कार खाई में गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पौड़ी (उत्तराखंड), 29 दिसंबर जिले के रिखणीखाल प्रखंड में रविवार को एक कार खाई में गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यहां जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि रिखणीखाल-सिद्धखल मार्ग पर बयेला मल्ला गांव के पास कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
केंद्र ने कहा कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सरकारी वाहन के तौर पर इस्तेमाल की जा रही कार रिखणीखाल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान डोबरिया गांव के पीएसी जवान दिलबर सिंह (50) और बांगर गांव के जसवीर सिंह (36) के रूप में हुई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक सतपाल सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया।
आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

