देश की खबरें | उत्तराखंड : सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, गुस्साए साथियों ने कार फूंकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जिससे गुस्साए उनके साथियों ने जमकर हंगामा करते हुए एक कार को आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार, 23 जुलाई उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जिससे गुस्साए उनके साथियों ने जमकर हंगामा करते हुए एक कार को आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया।

हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (अपराध) रेखा यादव ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार बाइपास पर सिविल लाइन रूड़की के टोडा खटका गांव के पास कुछ कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए बाइक पर दिल्ली से हरिद्वार आ रहे थे ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

अधिकारी के मुताबिक वहां से गुजर रहे अन्य कांवड़ियों को जब हादसे की जानकारी हुई तब उन्होंने वहां हंगामा करते हुए बाईपास पर जाम लगा दिया।

उन्होंने बताया कि गुस्साए कांवड़ियों ने एक कार को रोककर उसमें आग लगा दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यादव ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। मृत कांवड़ियों की पहचान राजस्थान के मनोज (26), उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले अनिल कुमार (22) और आगरा के प्रदीप (22) के रूप में हुई है।

सं दीप्ति दीप्ति धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\