देश की खबरें | उत्तराखंड: सादगी से विवाह कर चमोली के जिलाधिकारी ने पेश किया अनुकरणीय उदाहरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी डॉ.संदीप तिवारी ने यहां एक सामान्य व्यक्ति की तरह सादगी से अदालत में शादी कर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
गोपेश्वर, 29 मई उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी डॉ.संदीप तिवारी ने यहां एक सामान्य व्यक्ति की तरह सादगी से अदालत में शादी कर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
बुधवार को हुए विवाह के दौरान डॉ. तिवारी और दुल्हन के माता-पिता ही मौजूद रहे।
शादी के बाद जब नव-दंपति भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए यहां स्थित ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर पहुंचे, तब लोगों को उनके वैवाहिक जीवन में बंधने की खबर लगी।
अपने एक वर्ष से भी कम के कार्यकाल में जिलाधिकारी जनता की समस्याओं को सरलता से सुलझाने और इसके लिए लीक से हटकर कार्य करने के कारण शहर से लेकर दूरदराज के गांवों के लोगों तक के बीच लोकप्रिय हैं।
साधनसंपन्न होने के बाद भी सादगी से विवाह करने की उनकी और उनके ससुराल पक्ष की पहल को भी अब लोगों की सराहना मिल रही है।
चिकित्सा विज्ञान का अध्ययन करने वाले डॉ. तिवारी की पत्नी भी पेशे से चिकित्सक हैं और फिलहाल उत्तराखंड के हल्द्वानी में कार्यरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)