देश की खबरें | उत्तराखंड: बदरीनाथ के समीप युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में बदरीनाथ के समीप कंचननाला में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोपेश्वर, 13 मई उत्तराखंड में बदरीनाथ के समीप कंचननाला में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चमोली जिला पुलिस ने यहां बताया कि पश्चिमी बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्टील टाउन के रहने वाले 27 वर्षीय प्रीतम मजमूदार का शव राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 30 मीटर की दूरी पर चीड़ के पेड़ की टहनी पर चादर से बनाए गए एक फंदे से लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर शव के पास एक बैग और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर मृतक की पहचान की गयी ।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)