उत्तराखंड में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आये, कुल संख्या 88 हुई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
देहरादून, 16 मई उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 के छह मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। राज्य में संक्रमण के सामने आए ये मामले एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में कहा गया कि ताजा सामने आए मामलों में से चार देहरादून जिले के और दो उधमसिंह नगर के हैं।
उधमसिंह नगर के दो मरीज महाराष्ट्र और हरियाणा से लौटे थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां कहा कि संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से वापस आने वाले प्रवासियों के कारण उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की और अधिकारियों से कहा कि वापस आने वाले प्रवासियों को पृथक-वास में भेजे जाने की पूरी जानकारी रखी जाए ताकि उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

