जरुरी जानकारी | उत्तराखंड के उत्पादों का बनेगा एक ‘अम्ब्रेला ब्रांड’: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड के उत्पादों के लिए एक ‘अम्ब्रेला ब्रांड’ बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाले केन्द्र बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें।

देहरादून, 19 अक्टूबर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड के उत्पादों के लिए एक ‘अम्ब्रेला ब्रांड’ बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाले केन्द्र बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें।

वृद्धि केन्द्रों की यहां समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने जिलाधिकारियों से इन केन्द्रों में स्वयं जाकर वहां की समस्याओं का निस्तारण करने तथा इससे जुडे लोगों के कौशल विकास तथा उनके उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था करने को कहा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

राज्य के इन वृद्धि केन्द्रों को 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' का अच्छा उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इन केन्द्रों में तैयार होने वाले उत्पादों की समय विशेष पर ही नहीं बल्कि नियमित बिक्री सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए आसपास के कुछ केन्द्रों को मिलाकर एक पिकअप वाहन उपलब्ध कराया जा सकता है जिससे यातायात लागत कम हो जाएगी ।

उन्होंने कहा कि वृद्धि केन्द्रों से जुड़े लोगों विशेषतौर पर महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और इस आत्मविश्वास को और बढ़ाना है।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.

रावत ने कहा कि उत्तराखंड के सभी उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाए जिसके तहत अन्य ब्रांड भी चलते रहेंगे। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों की सहायता लेने के निर्देश देते हुए कहा कि ब्रांड का नाम ऐसा रखा जाए जिसमें उत्तराखंड की फीलिंग आए। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग इसे क्रियान्वित करेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 104 वृद्धि केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 72 क्रियाशील हो चुके हैं और अन्य भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद व्यापार, बेकरी, डेयरी व दुग्ध उत्पाद, ऊन, प्रसाद, मसाला, फल प्रसंस्करण, शहद, हथकरघा तथा एरोमा आधारित इन ग्रोथ सेंटरों से लगभग 30 हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं ।

इस वर्ष सितंबर तक ग्रोथ सेंटरों की कुल बिक्री 6.09 करोड रू रही जिससे 60 लाख रू से अधिक का लाभ हुआ ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें