देश की खबरें | उत्तराखंड: चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया।

देहरादून, 20 मार्च उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया।

अधिकारियों ने यहां बताया कि उच्च गढ़वाल हिमालय स्थित चारधाम-बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तथा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा जाने के इच्छुक तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है जब अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट दो मई को, चमोली जिले में बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुलेंगे और हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी।

इस बार राज्य सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ 40 फीसदी ऑफलाइन पंजीकरण का निर्णय भी लिया है, जिससे इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।

अधिकारियों के अनुसार आज शाम चार बजे तक 1,45,503 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी