देश की खबरें | उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 43 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा सीट पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
देहरादून, 17 अप्रैल उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा सीट पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 43.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज के कुछ बूथों से मतदान प्रतिशत प्राप्त होना अभी बाकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि मजहोर सेक्टर में एक व्यक्ति द्वारा एक अन्य व्यक्ति पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की शिकायत के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा।
उन्होंने कहा कि सभी 151 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन के कारण सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
इस सीट पर भाजपा ने जीना के बड़े भाई महेश को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)