देश की खबरें | उत्तराखंड: ‘हरेला’ पर रिकॉर्ड पांच लाख से अधिक पौधे लगाये जाएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ‘हरेला’ पर्व पर इस वर्ष एक ही दिन में पांच लाख से अधिक पौधे रोपकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
देहरादून, 11 जुलाई उत्तराखंड में ‘हरेला’ पर्व पर इस वर्ष एक ही दिन में पांच लाख से अधिक पौधे रोपकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
‘हरेला’, सावन के महीने में मनाए जाने वाले पर्व है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘फेसबुक’ पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “पांच लाख पौधे रोपित कर हरेला पर स्थापित होगा एक नया कीर्तिमान।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला मात्र एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति कतृज्ञता व्यक्त करने की एक जीवंत और पवित्र परंपरा है।
धामी ने कहा, “यह पर्व हमारी लोकसंस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों का प्रतीक है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 16 जुलाई को हेरला पर्व के प्रथम दिवस पर प्रदेशभर में पांच लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पांच लाख पौधों में से गढ़वाल मंडल में तीन लाख और कुमाऊं मंडल में दो लाख पौधे लगाये जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम की विषय वस्तु ‘हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-मां के नाम होगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों से लेकर स्कूली छात्र और विभिन्न विभागों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
इससे पहले जुलाई 2016 में प्रदेश में एक ही दिन में करीब दो लाख पौधे लगाये गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

