जरुरी जानकारी | उत्तराखंड सरकार ने 65,571.49 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 65,571.49 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

देहरादून, 14 जून उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 65,571.49 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

राज्य विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के पहले दिन बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता मजबूत वित्तीय अनुशासन और प्रबंधन, कामकाज के बेहतर संचालन तथा सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की है।

कुल 65,571 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट में 49,013.31 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 16,558.18 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय शामिल है। वित्त वर्ष के दौरान प्राप्तियां 63,774.55 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए 17,350.21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पेंशन के लिए 6,703.10 करोड़ रुपये और ब्याज भुगतान के लिए 6,017.85 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

बजट में सबसे अधिक 1,500 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन भुगतान के लिए किया गया है। बजट में 500 करोड़ रुपये नंदा गौरा योजना के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव है। यह योजना स्त्री-पुरुष अनुपात में सुधार लाने से संबंधित है।

इस योजना के तहत सरकार लड़कियों के अभिभावकों को सात किस्तों में 51,000 रुपये की राशि देगी। यह राशि लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी होने के दौरान दी जाएगी।

बजट में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए 300 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 311.76 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी योजना के लिए 205 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 112.38 करोड़ रुपये और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के लिए 105.41 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने की योजना के लिए 25 करोड़ रुपये और सीमा क्षेत्रों के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू