देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चारधाम यात्रा पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को अनिवार्य पंजीकरण लागू कर दिया जबकि फर्जी पंजीकरण के जरिए केदारनाथ यात्रा पर जाने के नौ प्रकरणों में मुकदमा दर्ज किया गया।

देहरादून, 22 मई चारधाम यात्रा पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को अनिवार्य पंजीकरण लागू कर दिया जबकि फर्जी पंजीकरण के जरिए केदारनाथ यात्रा पर जाने के नौ प्रकरणों में मुकदमा दर्ज किया गया।

दस मई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक पहले 13 दिनों में 8,52,018 तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश में ‘ऑफलाइन’ पंजीकरण बंद कर दिया गया है और अब ‘ऑनलाइन’ पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थित, सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को लेकर अत्यंत गंभीर हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने श्रद्धालुओं के लिए परामर्श जारी किया है जिसमें उनसे पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आने का अनुरोध किया गया है।

परामर्श में कहा गया है कि बिना पंजीकरण के आने पर उन्हें ‘बैरियर’ या ‘चेक प्वाइंट’ पर रोका जा सकता है और इससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि पंजीकरण होने पर वे निर्धारित तिथि पर ही यात्रा पर आएं और जिस धाम के लिए पंजीकरण करवाया है, उसी मार्ग पर जाएं।

परामर्श में यात्रा कराने वाले ‘टूर एवं ट्रेवल’ एजेंसियों से भी यह सुनिश्चित कर लेने को कहा गया है कि यात्रियों ने पंजीकरण कराया है या नहीं और श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे यात्री वाहन को ‘ट्रिप कार्ड’ जारी किया गया है या नहीं ।

इस बीच, रूद्रप्रयाग पुलिस ने जांच के दौरान मिले फर्जी पंजीकरणों के नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। इन प्रकरणों में फर्जी पंजीकरण पर केदारनाथ यात्रा पर आने और बाद की तिथियों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा कर मई की तिथि दर्शाने के प्रकरण शामिल हैं ।

रूद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि इस संबंध में कोतवाली रूद्रप्रयाग में बुधवार को नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं । उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में कुछ ‘टूर एवं ट्रेवल्स’ एजेंसियों तथा अन्य लोगों ने इन लोगों को धोखे से फर्जी पंजीकरण उपलब्ध कराया था।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जानकारी ले ली गयी है । पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही इन मामलों की विवेचना की जाएगी और पंजीकरण फर्जीवाड़ा में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\