एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: अलकनंदा नदी में एसयूवी गिरने से पांच लोग लापता, एक महिला को बचाया गया

उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार तड़के एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Uttarakhand: अलकनंदा नदी में एसयूवी गिरने से पांच लोग लापता, एक महिला को बचाया गया

नयी टिहरी, 12 अप्रैल : उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार तड़के एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि छह लोगों को ले जा रही महिंद्रा थार सुबह करीब छह बजे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगवान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गई.

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस कर्मियों ने एक महिला को बचा लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रावत ने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं और ढालवाला से एसडीआरएफ के गोताखोरों की एक टीम उनकी तलाश कर रही है. यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग फुल होने पर मचा हड़कंप, यूकाडा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

एसएचओ के अनुसार, वाहन फरीदाबाद से चमोली जिले के गौचर जा रहा था. उन्होंने कहा कि दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन संदेह है कि कार या तो रात भर हुई बारिश के कारण गीली सड़क पर फिसल गई या फिर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).