एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: 54 लाख रुपये की स्मैक के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने देहरादून पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर से 54 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Uttarakhand: 54 लाख रुपये की स्मैक के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, 16 मई : उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने देहरादून पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर से 54 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को यहां बताया कि एसटीएफ के स्वापक रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) और नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आशीष सिंघल को मोथरावाला सामुदायिक भवन से 54 लाख रुपये कीमत की 163 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 63,490 रू भी बरामद हुए हैं जो उसने कथित रूप से स्मैक बेचकर कमाए थे . भुल्लर ने बताया कि देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में नई बस्ती का रहने वाला आरोपी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति की ओर से संदर्भ पत्र भेजे जाने के मुद्दे पर दूसरे राज्यों की राय लेगा तमिलनाडु: स्टालिन

पूछताछ में उसने बताया कि यह स्मैक वह उत्तर प्रदेश के बरेली से लाया था . उसने बताया कि वह स्मैक की छोटी—छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय लड़कों को बेचता है और उसके पास से बरामद नकद रकम उसे स्मैक बेचकर ही मिली है . उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल जा चुका है .

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).