देश की खबरें | उत्तराखंड : आईडीपीएल की भूमि को खाली कराने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां वीरभद्र स्थित इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (आईडीपीएल) की 899.55 एकड़ भूमि की लीज समाप्त होने के बाद प्रशासन ने उस पर कब्जा लेने के लिए रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

ऋषिकेश(उत्तराखंड), 23 जुलाई यहां वीरभद्र स्थित इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (आईडीपीएल) की 899.55 एकड़ भूमि की लीज समाप्त होने के बाद प्रशासन ने उस पर कब्जा लेने के लिए रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग की इस भूमि की लीज 21 नवंबर 2021 को समाप्त होने तथा आईडीपीएल के बंद होने के बावजूद वहां कब्जा जमाए बैठे लोगों से भवन खाली कराने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन एक दर्जन से अधिक जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर रहा है।

अब तक की कार्रवाई में कुल 15 मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। इससे पहले, 50 भवनों को प्रशासन द्वारा खाली करा लिया गया था।

इस बीच, मौके पर मची भगदड़ में एक 74 वर्षीय वृद्ध गिरकर घायल हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ध्वस्तीकरण का विरोध करने पहुंचे ‘आईडीपीएल आवास बचाओ’ समिति के लोगों को पुलिस ने मौके से भगा दिया। उन्होंने बाद में ऋषिकेश- हरिद्वार मार्ग पर जाम लगा दिया और स्थानीय विधायक सहित सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद टीम का नेतृत्व कर रहे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले सभी भवनों को खाली करा लिया गया था।

उन्होंने बताया कि देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने ध्वस्तीकरण के संबंध में आईडीपीएल प्रशासन को अवगत कराने के साथ ही आवासों में रह रहे लोगों को मुनादी के जरिए सूचित कर दिया था। इसके अलावा, समाचार पत्रों में भी नोटिस छापा गया था।

बरनवाल ने कहा कि खाली कराए जा रहे भूखंड की डेढ़ साल पहले लीज समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी तक यह भूमि वन विभाग को वापस नहीं सौंपी गई।

मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून के प्रभागीय वन अधिकारी नितीश मणि त्रिपाठी, ऋषिकेश के उप जिलाधिकारी सौरव असवाल, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश उपाध्याय सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\