देश की खबरें | उत्तराखण्ड कांग्रेस ने राहुल गांधी से पुनः पार्टी अध्यक्ष बनने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में पांच घंटे तक चली बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया ।

पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में पांच घंटे तक चली बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया ।

इसके अलावा, केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों की ‘‘जन विरोधी’’ नीतियों के विरूद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में की जा रही बेतहाशा बढोत्तरी को केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की सर्वसम्मति से मांग की गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5134 मामले पाए गए, 224 की मौत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक में राज्य सरकार से परिवहन विभाग की बसों समेत परिवहन के अन्य साधनों के किराये में की गई बढोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग की गयी तथा ऐसा नहीं होने पर दोनों सरकारों के खिलाफ जारी आन्दोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी गयी।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े | SSC CGL Tier-I Final Answer Keys 2019: फाइनल आंसर Keys और प्रश्न पत्र जल्द ही ssc.nic.in हो सकतें हैं जारी.

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले साढे तीन साल से राज्य में सत्तारूढ़ त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश व राज्य वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रभावित है तो ऐसे में राज्य के मुख्यंमंत्री व उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगी ‘‘पिंजरे में कैद’’ हैं ।

सिंह ने कहा कि जहां एक ओर दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें न्यूनतम स्तर पर हैं, वहीं भारत में सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने में लगी है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल व डीजल पर सबसे अधिक उत्पाद शुल्क भारत में ही है।

पार्टी महासचिव रावत ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट होकर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के आपसी मतभेद को मिल बैठ कर सुलझा लें और जनता के सवालों पर पूरी ताकत और एकजुटता के साथ संघर्ष करें ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें