देश की खबरें | उत्तराखंड: कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड कांग्रेस नेता रणजीत दास बागेश्वर सीट पर पांच सितम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गये।

देहरादून, 12 अगस्त उत्तराखंड कांग्रेस नेता रणजीत दास बागेश्वर सीट पर पांच सितम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गये।

दास ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बागेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था।

भट्ट ने दास का भाजपा में स्वागत किया और उन्हें जनसमर्थन वाला नेता करार दिया। भट्ट ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दास को 20,000 से अधिक वोट मिले थे।

भाजपा प्रदेश प्रमुख ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

दास भाजपा में शामिल होने से पहले यहां प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

पूर्व कांग्रेस विधायक और मंत्री के बेटे दास ने कहा कि उनके परिवार ने पीढ़ियों से पार्टी की सेवा की और दावा किया कि उनके लिए उस पार्टी (कांग्रेस) में आत्म-सम्मान बनाए रखना कठिन होता जा रहा है।

दास ने कहा, "कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को चुनाव टिकट देने जा रही है जो दावा करता था कि पार्टी का टिकट उसके तलवे के नीचे है। एक स्वाभिमानी कार्यकर्ता होने के नाते मैं वैसे व्यक्ति के लिए वोट मांगने लोगों के पास नहीं जा सकता था।"

बागेश्वर विधानसभा सीट इस साल अप्रैल में मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\