देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए राहत उपायों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बिजली समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य विधानसभा में विभिन्न घोषणा की ।

देहरादून, 26 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बिजली समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य विधानसभा में विभिन्न घोषणा की ।

धामी ने कहा कि उपभोक्ताओं को देर से भुगतान पर अधिशुल्क और बिजली बिलों के नियत शुल्क में तीन महीने की छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह माह तक सार्वजनिक वाहन सेवा कर तथाा पंजीयन एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण में देरी पर लगने वाले विलंब शुल्क में भी छूट दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि लगभग 8,300 "पर्यावरण मित्रों" को पांच महीने के लिए प्रत्येक को 2,000 रुपये की मासिक नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पीएम स्वनिधि के तहत पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पांच महीने के लिए 2,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि पानी और सीवर उपभोक्ताओं से दिसंबर तक एक बार में सभी बकाया भुगतान करने पर कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए धामी ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें पांच महीने के लिए प्रति माह 2,000 रुपये का भुगतान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उनके काम में मदद करने के लिए एक-एक टैबलेट डिवाइस भी दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी