एजेंसी न्यूज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित
सीएम तीरथ सिंह रावत (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 मार्च : उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए गए हैं. मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपनी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि वह वायरस से संक्रमित पाए गए है, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह ठीक हैं. यह भी पढ़े:  उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, कहा- जब समय था तब 20 की बजाय 2 ही बच्चे पैदा क्यों किए?

वह पृथक-वास में रह रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. रावत ने पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए लोगों से कोरोना वायरस संबंधी जांच कराने का आग्रह भी किया.

रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. चिकित्सकों की निरागनी में हूं और पृथक-वास में रह रहा हूं. आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं.’’

त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).