देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार्टर्ड विमान से प्रवासियों को भेजने के लिए सोनू सूद को दिया धन्यवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार्टर्ड विमान द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को वापस उनके घर भेजने के लिए शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को धन्यवाद दिया और उन्हें कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

जियो

देहरादून, छह जून मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार्टर्ड विमान द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को वापस उनके घर भेजने के लिए शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को धन्यवाद दिया और उन्हें कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

  अपना आभार व्यक्त करने के लिए रावत ने सूद से फोन पर बात की।

यह भी पढ़े | DPS Denies Selling Face Mask to Students: डीपीएस अपने स्कूली छात्रों को 400 रुपए में बेच रहा है फेक मास्क? जानें इस वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे की सच्चाई.

रावत ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “फिल्म अभिनेता सोनू सूद के मानवीय कृत्य के लिए उनका शुक्रिया अदा करने के लिए आज फोन पर बात की। उन्होंने और उन सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने सराहनीय काम किया है जिन्होंने प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में वापस लौटने में मदद की है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सूद को कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

रावत से बात करने के बाद सोनू ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री से मिली सराहना के बाद उन्हें और मजबूती मिली है।

सोनू ने ट्वीट किया, “आपसे बात करके अच्छा लगा। जिस सादगी और गर्मजोशी से आपने मेरे प्रयासों की सराहना की है उससे मुझे और ताकत मिली है। मैं जल्द ही बद्री-केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आऊंगा और आपसे मिलूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\