देश की खबरें | उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पीआरओ पर ठगी के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के मीडिया प्रभारी (पीआरओ) सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये कि ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार (उत्तराखंड),14 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के मीडिया प्रभारी (पीआरओ) सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये कि ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद एक आरोपी संजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कौशिक का पीआरओ पिंटू शर्मा फरार है।

हरिद्वार जिले के सरठेडी ग्राम के पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह की शिकायत पर 12 जून को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 406 एवं 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में जिन दो लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमे से एक पिंटू शर्मा हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक का पीआरओ बताया जा रहा है। हालांकि, मदन कौशिक के कर्मी ने पिंटू शर्मा नामक किसी भी व्यक्ति के उनका पीआरओ होने से इनकार किया है, जबकि प्राथमिकी मे पिंटू शर्मा को मदन कौशिक का पीआरओ बताया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि पिछले साल नगर निगम एवं पंचायत के 646 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकली थी। 31 अक्टूबर 2021 को इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने बेटे संजय एवं भतीजे की नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये संजीव शर्मा के खाते में जमा कराए जबकि साढ़े चार लाख रुपये नकद दिए थे। 29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट निकलने पर उनके पुत्र व भतीजे का चयन नहीं हुआ तो उन्होंने संजीव और पिंटू से रकम वापस मांगे, लेकिन उन्होंने रकम नहीं लौटाए।

मामले में संजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पिंटू शर्मा फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू