Uttarakhand: कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
उत्तराखंड के नयी टिहरी शहर में रविवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी टिहरी (उत्तराखंड), 8 मई : उत्तराखंड (Uttarakhand) के नयी टिहरी शहर में रविवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. देवप्रयाग पुलिस थाने के प्रभारी देवराज शर्मा के मुताबिक कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ जब कार ऋषिकेश से चमोली जा रही थी. पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है. मृतकों की पहचान पिंकी (25), प्रताप सिंह (40) और उनकी पत्नी भागीरथी देवी (36) और उनके दो बच्चे विजय (15) और मंजू (12) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Odisha: नाबालिग बेटे के सामने 79 दिनों तक तांत्रिक ने महिला के साथ किया रेप, साजिश में ससुराल वाले भी शामिल
सभी लोग बान गांव के रहने वाले थे. दरअसल, पिंकी की 12 मई को शादी थी और वे इसी सिलसिले में खरीदारी करने के लिए गए थे और आवश्यक सामान खरीदने के बाद घर वापस लौट रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

