एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड बस दुर्घटना : एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या सात हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में बद्रीनाथ जा रही बस अलकनंदा नदी में गिरने की घटना के छह दिन बाद बुधवार को एक और शव मिला है।

देश की खबरें | उत्तराखंड बस दुर्घटना : एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या सात हुई

रुद्रप्रयाग, दो जुलाई उत्तराखंड में बद्रीनाथ जा रही बस अलकनंदा नदी में गिरने की घटना के छह दिन बाद बुधवार को एक और शव मिला है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 50 किलोमीटर से अधिक दूर टिहरी जिले के कीर्तिनगर में श्रीनगर बांध क्षेत्र से एक और शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गुजरात के सूरत की निवासी मयूरी सोनी (24) के रूप में की है।

राजवार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

उन्होंने कहा कि पांच लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

दुर्घटना 26 जून को हुई थी, जब राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में गिर गई थी।

राजवार ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार तलाश और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).