देश की खबरें | उत्तराखंड : भाजपा ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने राज्य में 2017 विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर पांच याचिकाओं को खारिज करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, नौ दिसंबर भाजपा ने राज्य में 2017 विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर पांच याचिकाओं को खारिज करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

भाजपा ने अदालत का समय बर्बाद करने और लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने को भी कहा है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 4 नागरिक घायल.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, ‘‘अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर कांग्रेस के मुंह पर करारा जोरदार मारा है। कांग्रेस की हमेशा भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की फितरत रही है।’’

उन्होंने कहा कि देश भर में चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर संदेह कर शोर मचाने वाली वाली कांग्रेस को जनता को गुमराह करने और बेवजह अदालत का समय खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े | केरल में घर में घुसा मगरमच्छ, तीन घंटे की मशक्कत के पकड़ा गया.

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर उन पांचों याचिकाओं को खारिज कर दिया था जिनमें 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।

पिछले विधानसभा चुनावों में पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों नवप्रभात, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, अंबरीश कुमार और गोदावरी थापली ने ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट