देश की खबरें | उत्तराखंड: गोविंदघाट में भूस्खलन होने से बिहार के युवक की मौत, पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले के गोविंदघाट में बुधवार सुबह भूस्खलन होने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गयी और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तथा फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मोटर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोपेश्वर, पांच मार्च उत्तराखंड के चमोली जिले के गोविंदघाट में बुधवार सुबह भूस्खलन होने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गयी और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तथा फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मोटर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की यह घटना अलकनंदा नदी के तट पर सुबह दस बजे हुई और उस समय वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर शर्मा (38) भूस्खलन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।

शर्मा बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के निवासी थे।

भूस्खलन के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल पुलना गांव का मोटर संपर्क बाधित हो गया जिससे हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, भ्यूंडार गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं और उसके साथ ही दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के दूसरी ओर फंस गए हैं।

चमोली के जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थायी पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सामान्य आवाजाही के लिए 110 मीटर स्पैन वाले ‘बेली ब्रिज’ की आवश्यकता बतायी है और उसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज