देश की खबरें | उत्तराखंड : छात्राओं से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकराई, छात्रा सहित दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में सोमवार को स्कूली छात्राओं को ले जा रही एक बस और एक ट्रक की आमने-सामने भिडंत में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सितारगंज (उत्तराखंड), 14 नवंबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में सोमवार को स्कूली छात्राओं को ले जा रही एक बस और एक ट्रक की आमने-सामने भिडंत में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब साढे़ चार बजे हुए हादसे में 30 से अधिक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

सितारगंज के उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सिसईयां के समीप हुआ जब बाल दिवस के अवसर पर किच्छा के सुधि वैधराम स्कूल की बस नानकमत्ता साहिब में पिकनिक मनाने के बाद छात्राओं और स्कूल कर्मचारियों को लेकर वापस आ रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में 51 छात्राएं और स्कूल के सात कर्मचारी सवार थे। यात्रा के दौरान बस सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस पलट गई और उसके परखचे उड़ गए तथा 14 वर्षीय एक छात्रा एवं 35 वर्षीय एक शिक्षिका की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 22 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज की चिकित्सक डॉ. अभिलाषा पाण्डेय ने बताया कि 22 छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है जबकि पांच-छह अन्य लोगों का वहीं उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी।

मुख्यमंत्री ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उसकी ​मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं तथा मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा घोषित किया है। धामी ने एक ट्वीट में कहा कि सरकर मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देगी तथा घायलों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\