देश की खबरें | उत्तराखंड: रामनगर में गर्जिया देवी मंदिर परिसर में आग से 35 दुकाने जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में सोमवार को आग लग गयी जिससे वहां स्थित 35 दुकानें जलकर खाक हो गयीं।
देहरादून, आठ अप्रैल उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में सोमवार को आग लग गयी जिससे वहां स्थित 35 दुकानें जलकर खाक हो गयीं।
पुलिस ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। रामनगर पुलिस थाना के अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि दुकानदार कल से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारी में जुटे थे और इसी दौरान एक प्रसाद की दुकान में आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि आग जल्द ही अन्य दुकानों में फैल गयी और इसकी चपेट में आकर कुल 35 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। कुमार ने कहा कि दुकानों के जलने से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।
उन्होंने बताया कि दुकानें झोपड़ियों में बनी थीं और इस कारण आग तेजी से फैली।
कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से बचाव अभियान चलाया गया जिसके बाद शाम तक आग पर काबू पा लिया गया।
सं दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

