Uttar Pradesh: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के नितेश सिंह (19) ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर नितेश सिंह के खिलाफ 10 जून को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : karnataka Road Accidents: कर्नाटक में सड़क हादसे में दो साल के बच्चे समेत तीन की मौत
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).