एजेंसी न्यूज

UP: महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया, जानें वजह

प्रतापगढ़ के थाना अंतू की पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को एक महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

UP: महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया, जानें वजह
Death Representative (Photo Credit: PTI)

प्रतापगढ़ (उप्र), 28 जुलाई: प्रतापगढ़ के थाना अंतू की पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को एक महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा ने शुक्रवार को बताया की थाना अंतू क्षेत्र के ईसीपुर गांव निवासी पप्पू पाल की शादी 17 वर्ष पूर्व सुनीता देवी के साथ हुई थी. दोनों को सात वर्ष की पुत्री है. यह भी पढ़ें: UP Shocker: पीलीभुत जिले में एक महिला ने पति की हत्या कर शव के किए पांच टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि ससुराल वालों के अनुसार सुनीता की गत 12 जुलाई को करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं, मृतका के भाई मनोज कुमार ने 23 जुलाई को थाने में शिकायत देकर पप्पू पाल के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव के आदेश पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर उदयभान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर करिश्मा गुप्ता की मौजूदगी में ईसीपुर गांव में महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).