एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत

सोनभद्र जिले के करमा क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गयी. इस घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 5 जुलाई : सोनभद्र जिले के करमा क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गयी. इस घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि करमा थाना क्षेत्र के केकराही रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर शाम एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर चलती मालगाड़ी के सामने कूद गयी. इस घटना में अजीता पाल (27) और उसके छोटे बेटे सौरभ (चार) की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे बच्चे रौनक (छह) की वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी लता शिंदे ख़ुशी से हुईं सराबोर, ढोल बजाकर जश्न मनाने का वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि अजीता दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से दवा लेने के लिए निकली थी. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).