एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इस साल जापान, मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 160 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है।

जरुरी जानकारी | इस साल जापान, मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

लखनऊ,12 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 160 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है।

आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दशहरी का दाम 60 से 100 रुपए के बीच है लेकिन यही दशहरी जब अमेरिकी बाजार में पहुंचा तो इसका दाम 900 रुपए किलो हो गया है। यानी अगर हम शुल्क दर, माल ढुलाई और हवाई भाड़ा को भी जोड़ लें तो एक किलो आम अमेरिका भेजने की लागत 250-300 रुपए तक बैठेगी। तब भी एक किसान को एक किलो आम पर 600 रुपए की बचत होगी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2024 की शुरुआत करते कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के किसान केवल 3.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख टन आम का उत्पादन करते हैं। देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में होता है।’’

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार ‘पैक हाउस’ बनाए हैं। ‘‘उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है लेकिन अब हमें बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप मात्रा और गुणवत्ता (क्वांटिटी और क्वालिटी) दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि आम की कहां से निर्यात करने की संभावनाएं बन सकती हैं और किन-किन देशों के लिए बन सकती है, हमें उन देशों तक अपनी पहुंच को बनाना पड़ेगा।

प्रदर्शनी में 120 किस्म के विशेष आम रखे गए हैं। साथ ही आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई गई, जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे।

इसके अलावा उन्होंने प्रगतिशील आम के किसानों को सम्मानित किया और आम स्मारिका का विमोचन किया।

तीन दिवसीय (12-14 जुलाई) इस महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया है। महोत्सव में लगभग 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान पहुंचे हैं। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).