देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नोएडा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे हिंसक झड़प, 22 पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में कथित तौर पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में कथित तौर पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दादरी के रामगढ़-कैमराला गांव में बीती रात हुई। पुलिस को मौके से खाली कारतूस भी मिले हैं और दोनों पक्षों के करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रामगढ़-कैमराला गांव के बीच चक्रसेन पुर की सीमा पर ‘‘सर्वोत्तम समूह की जमीन है’’ और कैमराला गांव के निवासी अशोक इस जमीन पर बुआई करते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव बोड़ाकी के निवासी संजय सिंह और रामगढ़ के निवासी वीर सिंह बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और अशोक को बुआई करने से रोका। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

सिंह ने बताया कि किसानों ने गोलीबारी किये जाने का आरोप लगाया है और मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा की शिकायत पर अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र, संजय, वीर सिंह, राजू तथा 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 34 तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम (1932) की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सं मनीषा खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू