UP Shocker: महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से मारपीट कर मकान की दीवार गिराने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा (उप्र), 15 जनवरी : उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से मारपीट कर मकान की दीवार गिराने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सोमवार अपराह्न दो वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते हुए एक दीवार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मामला नोएडा सेक्टर-131 स्थित शाहपुर गढ़ी गांव का है. यह भी पढ़ें : Excise Policy Case: कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर मांगी गई विजय नायर की अंतरिम जमानत पर ईडी से जवाब मांगा
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी विनित कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो को यूजर ने साझा कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में सभी पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

