देश की खबरें | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Assembly By-Election: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने UP विधानसभा उपचुनाव में दिया BJP को समर्थन.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में गुंडाराज! ललितपुर में दबंगों ने 65 वर्षीय दलित को जबरन पिलाया पेशाब, मामला वापस लेने का भी बना रहे हैं दबाव.

मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\